BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
18-Mar-2025 08:03 AM
By SANT SAROJ
Bihar News : गोपालगंज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैकुण्ठपुर कृषि भवन में बीजेपी नेता लक्ष्मण चौधरी की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वायरल क्लिप में कुछ महिलाएं नेता को पीटती दिख रही हैं, जिसके बाद यह घटना चर्चा का केंद्र बन गई। हालाँकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बीज वितरण बना विवाद की वजह
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बैकुण्ठपुर कृषि भवन में मसूर के बीज का वितरण हो रहा था। वहाँ पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। इसी बीच बीजेपी नेता लक्ष्मण चौधरी वहाँ पहुँचे और बिना लाइन में लगे बीज लेने की कोशिश करने लगे। यह बात वहाँ मौजूद महिलाओं को नागवार गुजरी। गुस्साई महिलाओं ने पहले आपत्ति जताई, फिर हाथ उठा दिया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुँच गया।
वीडियो ने मचाया हंगामा
किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही घंटों में यह क्लिप वायरल हो गई। वीडियो में महिलाएँ नेता को डाँटती और पीटती नजर आ रही हैं, बाद में इस कलह में वहां मौजूद पुरुष भी शामिल हो गए। लोग इसे देखकर हैरान हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे "होली का असली रंग" बता रहा है, तो कोई "नेता जी की क्लास" कहकर मजे ले रहा है।
क्या है सच्चाई?
फिलहाल इस वीडियो की सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीज वितरण के दौरान ऐसी घटना हुई, लेकिन पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लक्ष्मण चौधरी ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। यह पहली बार नहीं है जब बिहार में किसी नेता की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ हो, लेकिन हर बार की तरह यह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट