BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
22-Jan-2025 01:09 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार में जाम के झाम से आम लोग ही नहीं खास भी परेशान हैं. राजधानी पटना से लेकर जिला मुख्यालयों में जाम की भयावह स्थिति है. हालात ऐसे हैं कि सरकार को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है. गोपालगंज शहर में सरकार को भीषण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा. मजबूर होकर नीतीश कैबिनेट के मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को गाड़ी से उतर पैदल जाना पड़ा.
जाम में फंसी सरकार..गाड़ी से उतर कर पैदल जाना पड़ा
गोपालगंज के महाजाम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल भी फंस गए. जाम में मंत्री का काफिला फंस गया. इंतजार किया, लेकिन महाजाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री अपनी गाड़ी से उतर गए. मंत्री के गाड़ी से उतरे ही आगे-पीछे चल रही पुलिस वाले भी गाड़ी से उतर गए और पैदल चलने लगे.
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने निकले थे भाजपा अध्यक्ष
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल गाड़ी से उतर कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए निकल गए। बता दें, आज बुधवार को गोपालंगज के वी.एम. मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन है। इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिलीप जायसवाल सर्किट हाउस से निकले थे. लेकिन मंत्री जी जाम में फंस गए. विवश होकर मंत्री जी गाड़ी से उतर कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए निकल पड़े.