ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar News: बिहार के थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर SP ने नाप दिया

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में लापरवाही बरतने पर थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने सभी थानों को सख्त निर्देश दिए हैं।

09-Jun-2025 03:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है। केस में लापरवाही बरतने वाले थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


गोपालगंज एसपी ने मोहम्मदपुर थाना के थानाध्यक्ष राजाराम कुमार, नगर थाना के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर संग्राम सिंह और पुलिस पदाधिकारी लंकेश कुमार पांडा को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सभी पदाधिकारियों पर थाना में जब्त किए गए सामान की सुरक्षा और देखभाल में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके साथ ही इन पर कार्य के प्रति अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर थाना परिसर में जब्त किए गए सामानों की सही ढंग से न तो सूची तैयार की गई थी और न ही उनका सुरक्षित तरीके से भंडारण किया गया था। वहीं नगर थाना के केस आईओ संग्राम सिंह पर भी महत्वपूर्ण केस में लापरवाही बरतने और साक्ष्यों के रखरखाव में चूक करने के आरोप हैं। लंकेश कुमार पांडा पर भी थाने में अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता और विभागीय अनुशासन को नजरअंदाज करने के आरोप साबित हुए हैं। 


इन सब बातों को गंभीरता से लेते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से तीनों पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस महकमे में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाने में जब्त सामानों की देखरेख, दस्तावेजी प्रक्रिया और साक्ष्य की सुरक्षा पुलिसिंग का अहम हिस्सा है और इसमें चूक करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थानों में भी हलचल मच गई है। 


जिले के सभी थानाध्यक्षों और केस आईओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थानों में जब्त सामान की नियमित जांच करें और उसकी पूरी सूची तैयार करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज और केस संबंधित साक्ष्य सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संग्रहित हों। आने वाले दिनों में अन्य थानों में भी निरीक्षण की कार्रवाई की जाएगी और जहां भी लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां पर भी जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज