बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
31-Jan-2021 12:55 PM
GOPALGANJ: कांग्रेस में कलह कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. वह भी जब उनके सामने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास मौजूद थे.
सर्किट हाउस में हंगामा
हंगामा के बारे में बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में कांग्रेस की बैठक हो रही थी. इस दौरान ही कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए. एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाने लगे. किसी तरह से बीच बचाव कर हंगामा को शांत कराया.
कई जगहों पर हो चुका है हंगामा
इससे पहले भी पटना में बैठक के दौरान नए कांग्रेस प्रभारी के सामने कई बार हंगामा हो चुका है. भक्त चरण दास ने कांग्रेस नेताओं को सुधरने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसका असर कांग्रेस के नेताओं पर नहीं दिख रहा है. शुक्रवार को भी भितिहरवा में स्वतंत्रा सेनानी बतख मियां का नाम भूलने पर एक कांग्रेसी नेता भक्त चरण दास से ही उलझ गया था.इसको लेकर काफी देर तक बहस होती रही. मदन मोहन झा और नए कांग्रेस प्रभारी पार्टी को मजबूत करने के लिए कई जिलों का दौरा कर रहे हैं.