बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Jan-2021 04:08 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: घूसखोर थानेदार की पब्लिक ने जमकर बीच सड़क पर पिटाई कर दी. थानेदार के खिलाफ लोगों का इतना गुस्सा था कि निगरानी की हिरासत में होने के बाद भी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. यह घटना गोह की है.
निगरानी ने किया गिरफ्तार
केस मैनेज करने के नाम पर गोह का थानेदार घूस ले रहा था. इस दौरान ही रंगेहाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि गोह थानेदार मनोज कुमार को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया है. किसी केस को मैनेज करने के लिए 30 हजार रुपए ले रहा था. इस दौरान ही निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की.
अपने साथ ले गई टीम
पटना से आई निगरानी की विशेष टीम ने गिरफ्तारी के बाद घूसखोर थानेदार को अपने साथ पटना लेकर चली गई है. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वे किस मामले में घूस ले रहे थे. निगरानी की कार्रवाई के बाद औरंगाबाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि हाल ही में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था. 2 महीने के अंदर औरंगाबाद जिले में निगरानी की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है. जिसके बाद घूसखोर अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.