बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-May-2022 10:40 AM
By Ranjan Singh
SASARAM: खबर सासाराम से की है, जहां सदर अस्पताल के परिसर में स्थित जीएनएम कालेज के छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग सभी कमरों तक फैल गई है। बताया जाता है कि आग की लपटों से छात्रावास में रह रही छात्राएं घबराकर बाहर भाग आई। बाद में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
छात्रावास के प्राचार्य श्रवण शर्मा ने बताया कि संभवत: आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। छात्रावास में प्लाईवुड से सेलिंग का काम चल रहा है। जिस कारण पहले सेलिंग में शॉर्ट सर्किट से आज लगी फिर प्लाईवुड में और उसके बाद आग नीचे के टेबल पर फैलने लगी। लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस प्रकार आग को फैलने से रोक दिया गया। लेकिन थोड़ी देर के लिए छात्रावास में रह रही छात्राएं भयभीत होकर चिल्लाने लगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य हो गई है।