Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Jan-2025 10:01 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक सड़क हादसे में बुलेट सवार जिंदा जल गया। गया-डोभी रोड पर एंबुलेंस और बुलेट की टक्कर से भीषण आग लग गई। जिसमें बाइक सवार जिंदा जल गया। वहीं, इस घटना में बुलेट और एंबुलेंस भी जलकर राख हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
वहीं, इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन विकराल आग में दोनों गाड़ियां जलकर स्वाहा हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। जब एंबुलेंस और बुलेट की टक्कर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मृतक एंबुलेंस सवार था या बुलेट बाइक सवार, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि यह घटना गया-बोधगया सड़क मार्ग के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में पहाड़पुर पांच नंबर गेट के पास घटित हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और एक बुलेट बाइक एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद बुलेट बाइक एंबुलेंस के अंदर चली गई और टंकी फटने से आग लग गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग फैल गई और दोनों धू-धूकर जलने लगे।
इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि एंबुलेंस और बुलेट बाइक की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गई और एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक एंबुलेंस सवार था या बुलेट सवार। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक एंबुलेंस सवार हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।