ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / गया, राजगीर, नवादा में गंगाजल पियेंगे लोग, नीतीश कुमार की कैबिनेट ने योजना...

गया, राजगीर, नवादा में गंगाजल पियेंगे लोग, नीतीश कुमार की कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी, 2021 में पूरा हो जायेगा काम

18-Dec-2019 07:02 PM

GAYA: बिहार के चार शहरों गया, बोधगया, राजगीर और नवादा के लोग अब गंगाजल पियेंगे. राजधानी पटना से 120 किलोमीटर दूर गया में कैबिनेट की बैठक कर नीतीश कुमार की कैबिनेट ने ये फैसला ले लिया. डेढ़ साल में सरकार इस योजना को पूरा कर लेगी. एक महीने के भीतर नीतीश कुमार इसका शिलान्यास भी कर देंगे.

गंगा से लिफ्ट कर पानी पहुंचाया जायेगा

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा के अनुसार राज्य सरकार ने गंगा जल उद्भव योजना को मंजूरी दी है. अगले डेढ़ साल यानि जून 2021 तक सरकार इस योजना का पहला फेज पूरा कर लेगी. इस फेज के पूरा होने के बाद राजगीर, गया और बोधगया को गंगा का पानी मिलने लगेगा. 2022 तक परियोजना का अगला चरण भी पूरा होगा जिससे नवादा को भी गंगा का पानी मिलने लगेगा. सरकार गंगा नदी से पानी को लिफ्ट करेगी, फिर उसे शुद्द कर लोगों को पीने के लिए भेजा जायेगा. जल संसाधन मंत्री के मुताबिक इस परियोजना का सर्वे से लेकर दूसरे सारे काम पूरे कर लिये गये हैं. सरकार जल्द ही काम की शुरूआत कर देगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगले ही महीने मुख्यमंत्री इस परियोजना का शिलान्यास कर काम शुरू करायेंगे.

4 महीने ही मिलेगा पानी

हालांकि ये योजना साल में चार महीने ही चालू रहेगी. बाढ के दिनों में जब गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है तब राज्य सरकार गंगा से पानी लेकर राजगीर, बोधगया, गया और नवादा पहुंचायेगी. गंगा का जलस्तर कम रहने पर पानी की आपूर्ति रोक दी जायेगी. जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि ये योजना धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने ये एलान किया था कि गया के विष्णुपद मंदिर के पास फल्गू नदी में सालो भर गंगा जल का प्रवाह होगा. इस योजना से मुख्यमंत्री का एलान भी पूरा होगा.