Traffic Advisory: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 11 जुलाई को प्रस्तावित गया दौरे को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। वीवीआईपी सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था 11 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, इस अवधि में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को सभी प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
मानपुर से बाईपास होते हुए बोधगया (अंडरपास) तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
खटकाचक से बिपार्ड, 5 नंबर गेट, हवाई अड्डा मोड़ और धनावां मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग
सिकरिया मोड़ → मगध मेडिकल कॉलेज → चेरकी रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
मानपुर → केंदुई → राजापुर → बोधगया मार्ग का उपयोग कर गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर आवागमन से बचने और यातायात पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहेगा। अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।