सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
11-May-2025 10:50 PM
By First Bihar
PATNA: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। मई महीने के अंत में वो रोहतास में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वही अब यह सूचना आ रही है कि कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी भी इसी हफ्ते बिहार आ रहे हैं।
15 मई को बिहार आने की संभावना है। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का यह चौथा बिहार दौरा होगा। इस बार राहुल गांधी बिहार के गया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावे भी कांग्रेस के कई बड़े नेता भी राहुल गांधी के साथ बिहार आ रहे हैं। बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में इस मई महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय माना जा रहा है। यह जानकारी खुद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि शाहाबाद इलाके में होने वाली एक बड़ी रैली के लिए बिक्रमगंज का चयन किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी इसी मंच से देशवासियों को संबोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा 25 से 30 मई के बीच कभी भी हो सकता है। इसकी अंतिम तिथि अगले 4–5 दिनों में घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रैली केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि देश की शक्ति और नेतृत्व का प्रदर्शन होगी। दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सीमा पार आतंकवाद को जवाब दिया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।
उसी तरह बिक्रमगंज की धरती से मोदी एक बार फिर जनता के बीच से हुंकार भरेंगे, जिसकी गूंज पूरी दुनिया तक पहुंचेगी। रैली की तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। इसके लिए सभी मोर्चों पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। जिलास्तरीय नेताओं को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, और लॉजिस्टिक्स से जुड़े निर्देश दिए गए हैं।