Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Aug-2025 08:51 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गया के पटवाटोली इलाके में आईआईटी की तैयारी कर रही छात्राएं इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर खास पहल कर रही हैं। पटवाटोली को ‘आईआईटियन की नगरी’ के नाम से जाना जाता है, जहां की छात्राएं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित स्पेशल राखियां बना रही हैं। इस बार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिरंगे थीम वाली राखी भेजेंगी, साथ ही हजारों राखियां भारत के सीमांत क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को भी भेजी जाएंगी। इस पहल के जरिए छात्राएं अपने बहनों के रूप में देश की रक्षा में जुटे जवानों को सम्मान और आभार प्रकट कर रही हैं।
‘वृक्ष वी द चेंज’ संस्था, जो पटवाटोली में आईआईटी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान करती है, यहां के सैकड़ों छात्राएं रोजाना पढ़ाई के साथ-साथ राखियां बनाने में जुटी हैं। इस बार लगभग 2000 से अधिक राखियां बनाकर आर्मी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से देश के विभिन्न बॉर्डर पोस्टों पर भेजी जाएंगी। छात्राएं कहती हैं कि यह उनकी तरफ से सैनिक भाइयों के लिए एक भावनात्मक संदेश है, ताकि वे महसूस कर सकें कि उनकी बहुत-सी बहनें उनके साथ खड़ी हैं। राखियों के पते ऑनलाइन प्राप्त कर सैनिकों और अधिकारियों तक पहुंचाई जाती हैं, जिससे बॉर्डर पर तैनात जवानों को त्योहार में अपनापन महसूस होता है।
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में की जा रही है, जिसमें पिछले समय में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा कारवाई की गई थी। इस ऑपरेशन की सफलता के बाद देशभर में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखा गया है। छात्राएं प्रधानमंत्री मोदी को तिरंगे रंग की राखी भेज रही हैं, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। पटवाटोली की इस पहल से न केवल सेना के जवानों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना भी जागेगी।
‘वृक्ष वी द चेंज’ के फाउंडर चंद्रकांत पाटेश्वरी ने बताया कि यह एक प्रेरणादायक पहल है, जिसमें देश की सेवा में लगे सैनिकों को भावनात्मक समर्थन दिया जा रहा है। पटवाटोली की छात्राओं की मेहनत और लगन से बनी ये राखियां भारत की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए एक सशक्त संदेश हैं कि वे अकेले नहीं हैं। इस प्रयास से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, साहस और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। पटवाटोली की आईआईटी की छात्राएं न केवल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त कर रही हैं, बल्कि देशभक्ति के अनूठे उदाहरण भी पेश कर रही हैं, जो रक्षाबंधन के त्योहार को और भी खास बना रहा है।
गया से नीतम राज की रिपोर्ट