Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान
09-Jan-2026 03:31 PM
By First Bihar
GAYAJEE: गयाजी जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की बहन ने मामले का खुलासा किया है। बताया कि प्रेम-प्रसंग में उनके भाई की हत्या की गई है। हत्या लड़की वाले ने की है और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है।
मृतक का शव गुरुवार की देर शाम मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पताल बीघा के बालू स्टोरेज के पास मिला था, मृतक की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा निवासी ऋषि यादव के 25 वर्षीय पुत्र अंकित यादव उर्फ लालू यादव के रूप में की गयी है। मृतक की बहन ने इसे प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की बात बताई है। वही इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मृतक अंकित यादव को कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वही इस घटना को आत्म हत्या का रूप देने के लिए अपराधियों ने अंकित के पास एक पिस्टल रख दिया था। मृतक की बहन ने बताया कि कई महीनों से डेल्हा की रहने वाली रिया नाम की लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की वाले लगातार शादी का दबाव लड़के पर बना रहे थे, शादी नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी।
गुरुवार को अंकित और लड़की रिया कुमारी को साथ देखा गया, रिया ने ही अंकित को अपने साथ ले जाकर अन्य साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं अब मृतक अंकित की बहन ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।
मृतक की बहन का कहना है कि राजेश कुमार की बेटी रिया कुमारी और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी। इससे पहले भी हत्या की धमकी ये लोग दिये थे। लड़की वालों ने धमकी दिया था कि यदि लालू यादव ने रिया से शादी नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। मृतक की बहन ने पुलिस से इंसाफ की मांग की।
नितम राज की रिपोर्ट