Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Jun-2025 06:51 PM
By First Bihar
GAYAJEE: तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने 60 साल के बुजुर्ग को कुचल डाला जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर कई घंटों तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा दिये जाने की मांग करने लगे। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया।
घटना बिहार के गया के चंदौती थाना अंतर्गत बतारसपुर गांव में तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने 60 वर्षीय साईकिल सवार को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर गया प्रेतशीला रोड को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बतसपुर प्रेतशीला की है। मृतक की पहचान गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बतसपुर निवासी रामचंद्र यादव के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया रामचंद्र यादव अपने घर से साईकिल लेकर बाजार जा रहे थे। उसी क्रम मे बतसपुर के पास तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकल ने रामचंद्र के साईकल मे मारी धक्का और रोड पर गिर गए उसी क्रम मे तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई! उन्होंने यह बताया कि सूचना मिलते ही गाव के लोग जुट गए और मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर गया प्रेतशीला रोड को कई घंटों तक जाम किया..
उन्होंने यह भी बताया कि स्कॉर्पियो के ड्राईवर और मोटरसाईकल सवार ग्रामीणों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया! वही इस संदर्भ में प्रखंड विकासपदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बतसपुर के रहने वाला 60 वर्षीय ब्यक्ति जिनका नाम रामचंद्र यादव है वो अपने घर से साईकल से बाजार निकले थे उसी क्रम मे गया प्रेतशीला रोड पर तेजरफ्तार आ रही मोटरसाइकल संवार ने मारी टक्कर और और रोड पर गिर गए उधर से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने रामचंद्र यादव को कूचल दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई
आक्रोशित लोगों मुआवजे की मांग को लेकर कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया वही सूचना मिलते ही सभी आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्कार्पियो सवार और मोटरसाईकल सवार को पुलीस ने ग़िरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है वहीं मृतक को मगध मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं मृतक के परिवार को ₹20000 दाह संस्कार के लिए दिया गया