Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
14-Mar-2025 05:20 PM
By First Bihar
Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों से जुड़ीं कोई न कोई खबर निकलकर हर दिन सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराने के विवाद में प्रभारी हेडमास्टर और असिटेंट टीचर को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद इसको लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म हो गया है।
दरअसल, उर्दू में प्रार्थना को लेकर जमकर विवाद और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में गया जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय जमालपुर की प्रभारी हेडमास्टर साहिबा खातून एवं असिटेंट टीचर अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों शिक्षकों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोंच अजय कुमार रमन और आंती थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
बताया जा रहा है कि , जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने यह आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दोनों शिक्षकों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस कारण दोनों को निलंबित किया है। जबकि उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व दोनों आरोपित शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया गया था।
आपको बताते चलें कि, प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा हिंदी भाषी विद्यालय में उर्दू में प्रार्थना कराने का वीडियो सहायक शिक्षक ने बनाया था। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक के समर्थकों ने विद्यालय परिसर में सहायक शिक्षक की पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद सहायक शिक्षक ने आंती थाने में नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाया था।