ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस की सख्ती, बाइक सवार दो युवकों के पास से मिले करीब 20 लाख

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद गया में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 20 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। दोनों युवक जवाब नहीं दे सके, मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंपा गया है।

13-Oct-2025 11:40 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस ने आदर्श आचार संहित को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पूरे राज्य में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान हर दिन पुलिस को कामयाबी हासिल हो रही है। गयाजी में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान करीब 20 लाख रुपए जब्त किए हैं।


दरअसल, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के 7वें दिन गयाजी में पुलिस ने पहली बार मोटी रकम बरामद की है। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के टावर चौक पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख कर घबरा गए।


उनकी इस हरकत पर पुलिस को संदेह हुआ। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोक कर जांच की। तलाशी के दौरान चौकाने वाली रकम बरामद हुई। जांच के दौरान एक बैग से 19 लाख 95 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान धीरज कुमार, पिता विजय कुमार, निवासी पुनावा थाना वजीरगंज और शुभम कुमार, पिता सुनील कुमार, निवासी टेकारी थाना टेकारी, जिला गया के रूप में हुई। 


दोनों में से किसी ने मोटी रकम के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम को बुलाया। टीम ने बरामद रुपये की गिनती की और उसे जब्त कर लिया। बताया गया कि चूंकि रकम दस लाख से अधिक थी। इसलिए इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी रुपये के उचित स्रोत की जांच में जुट गए हैं। 


एसएसपी आनन्द कुमार का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। बिना हिसाब की बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मानें तो यह आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बड़ी बरामदगी है, जिसने शहर में खलबली मचा दी है व चर्चा का विषय बना है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी