Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना
24-Dec-2025 09:45 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक दंपती झुलसकर मौत के घाट उतर गया। मृतक दंपती अपने ही घर में पत्तल बनाने का लघु कुटीर उद्योग चलाते थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब घर में पत्तल बनाने का काम चल रहा था। अचानक बिजली के तार में सॉर्ट सर्किट होने से आग की चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग से दंपती बच नहीं सके। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपती बिथो निवासी सरयू साव के पुत्र प्रमोद साव और उनकी पत्नी थे, जो अपने घर पर ही पत्तल निर्माण का काम करते थे।
ग्रामिणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने घर को काफी नुकसान पहुंचा दिया था। घटना में घर में मौजूद अन्य कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि हादसा बिजली के तार में सॉर्ट सर्किट और उचित सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण हुआ।
यह घटना इलाके में शोक की लहर छोड़ गई है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने मृतक दंपती के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हादसे की जांच करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा उपायों की सख्त निगरानी करने की बात कही है।