ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / bihar / gaya-news / बिहार में दर्दनाक हादसा: आग तापने के दौरान दम घुटने से दादी-पोती की...

बिहार में दर्दनाक हादसा: आग तापने के दौरान दम घुटने से दादी-पोती की मौत, मां की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में शीतलहर के बीच गयाजी जिले के दखिनगांव में ठंड से बचने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बंद कमरे में आग तापने से दम घुटने के कारण दादी और पोती की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है।

21-Dec-2025 12:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में शीतलहर का कहर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच गयाजी जिले से ठंड से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आग तापने के दौरान दम घुटने से दादी और पोती की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना गयाजी जिले के दखिनगांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए एक मां, उसकी बेटी और दादी बोरसी में आग जलाकर एक बंद कमरे में सो गई थीं। रात के दौरान सभी को गहरी नींद आ गई और आग से उठे धुएं ने पूरे कमरे को भर दिया।


धुएं की चपेट में आने से दादी और पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 


इस घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। शीतलहर के बीच इस तरह की घटनाओं ने लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है।