ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / bihar / बिहार : ड्राइवर बनकर विधायक जी ने निभाई दोस्ती, दुल्हन के घर...

बिहार : ड्राइवर बनकर विधायक जी ने निभाई दोस्ती, दुल्हन के घर तक पहुंचाई कार

06-Dec-2020 01:09 PM

GAYA  : ड्राइवर बनकर दोस्ती निभाने का मामला बिहार के गया के मखदुमपुर से सामने आया है. यहां विधायक बनने के बाद भी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त  से किए गए वादे को पूरा किया और उसकी शादी में ड्राइवर बनकर दुल्हन के घर तक पहुंचाया.  

मखदुमपुर के राजद विधायक सतीश कुमार दास का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें सतीश कुमार दास ने अपने दोस्त को ससुराल तक खुद गाड़ी चलाकर पहुंचाया. जब विधायक जी दूल्हे का ड्राइवर बने पहुंचे तो लोग देखते रह गए. सबने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की. 

दसअसल इमामगंज के शमशाबाद गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार का बारात डोभी के करमौनी गांव के लिए शनिवार को निकला. मिथिलेश ने शादी में शामिल होने के लिए विधायक सतीश कुमार दास को भी न्योता दिया था. मिथिलेश और विधायक गहरे दोस्त हैं और दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है. दोस्त की शादी की जानकारी मिलते ही विधायक जी शादी में शामिल होने पहुंचे और मिथिलेश के घर से खुद दूल्हे की गाड़ी को चलाकर लड़की के घर ले गए. लड़की के घर पहुंचने पर सबकी नजर दूल्हे के साथ-साथ दूल्हे के ड्राइवर पर भी थी. दोनों का स्वागत लड़की पक्ष के द्वारा किया गया.