BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
28-Sep-2021 06:55 AM
PATNA : इंडो नेपाल बॉर्डर को आखिरकार खोल दिया गया है। नेपाल सरकार की तरफ से आदेश जारी होने के सातवें दिन बाद बॉर्डर को खोल दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि नेपाल में जाने वाले लोगों को कुरौना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर पर भी लोगों का आवागमन बंद था लेकिन अब इसकी शुरुआत हो गई है। कोरोना महामारी की वजह से करीब डेढ़ साल से सील भारत-नेपाल बॉर्डर को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद नेपाल ने खोल दिया।
बॉर्डर खोले जाने के बाद एसएसबी के मुताबिक भारत से भी नेपाल सीमा पर आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। बॉर्डर खुलने से दोनों देश के सीमाई लोगों में काफी खुशी है। सील बॉर्डर खुलने से पूर्व सर्लाही जिला के सीडीओ रामकुमार महतो, नेपाल प्रहरी एसपी संतोष सिंह राठौर, सीमा प्रहरी एसपी गंगाराम श्रेष्ठ ने बॉर्डर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीडीओ के मुताबिक नेपाल मंत्री परिषद के आदेशानुसार भारतीय क्षेत्र से आम नागरिकों के साथ सभी तरह की आवाजाही को पूर्व कि तरह छूट दे दी गई है।
पटना स्थित एसएसबी के सीमांत मुख्यालय के आईजी पंकज कुमार दराद ने बताया कि भारत की तरफ से नेपाल सीमा पर आवाजाही पर रोक नहीं है। एसएसबी यह देख रही है कि आने-जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं या नहीं। पोस्ट पर लोगों के शरीर के तापमान की जांच भी हो रही है। नेपाल जाने या वहां से आने पर भारत की ओर से रोक नहीं है।