मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
31-Mar-2025 08:20 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया है। पथराव का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा है। श्रद्धालुओं पर पथराव किए जाने की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति है। इसके बाद से वहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई।
वहीं, इस पथराव में चोट लगने की डर से महिला श्रद्धालु इधर-उधऱ भागने लगीं। हालांकि,कुछ महिलाएं भागने के दौरान गिर भी गई थीं। जिससे उन्हें थोड़ी चोट भी आई है। यह घटना घटना कुशेश्वर स्थान थाना इलाके के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव की बताई जा रही है। यहां चैत्र नवरात्र के पहले दिन कुछ श्रद्धालु दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर लौट रहे थे और इसी दौरान एक घर की छत से उनपर पत्थर फेंके गए।
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मोहम्मद अलाउद्दीन के घर की छत से इन श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए हैं। इस पूरी घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छत से महिलाएं और पुरुष ईंट और पत्थर फेंक रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल इस पत्थरबाजी में भी कई लोगों को पत्थर लगी है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
इधर मामले की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वर स्थान थाना समेत कई अन्य थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह वहां शांति व्यवस्था को काबू किया। इस पूरे मामले पर जिले के एसपी ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।