Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण
15-Jun-2025 09:14 PM
By First Bihar
DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां मधुबनी के सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव लहेरियासराय से अचानक लापता हो गया है। सांसद पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
वही लहेरियासराय में सांसद के बेटे की लापता होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर को जानकर लोग भी हैरान हैं। सभी के मन में यही चल रहा है कि आखिर सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव अचानक कहां चला गया।
बता दें कि विभूति यादव पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण का पोता और मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव का पुत्र है। बीजेपी सांसद ने बताया कि दो दिन पहले ही उनका बेटा दिल्ली से लौटा था। दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से वो अचानक गायब हो गया है। लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि मधुबनी के सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव दिल्ली से हाल ही में घर लौटे थे। घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आए हैं। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। तब थक हार कर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू की। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही बेटे के अचानक गायब होने से पिता अशोक यादव सदमें में हैं, वो इस बात को लेकर हैरान हैं कि उनके कलेजे का टुकड़ा अचानक कहां चला गया? परिजन पुलिस से सकुशल विभूति की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।