Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
25-Sep-2025 12:51 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,अपराध की ख़बरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
लहेरियासराय में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडासराय-थलवाड़ा सड़क पर गैस गोदाम के पास करीब सात बजे बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार (33) को गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारूभट्टी चौक के पास रहनेवाले बबलू साह का पुत्र था। राहुल की एपीएम थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा चौक पर जेवरात की दुकान है।
जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति दुकान बंद कर वह लौट रहे थे। उसी दौरान थलवारा गुमती से आगे बढ़ने पर घात लगाए बदमाशों ने लूट के इरादे से उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोग उन्हें लेकर डीएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को चार खोखे मिले हैं।
सूचना पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग डीएमसीएच पहुंच गए। वे लोग संतुष्टि के लिए राहुल को बेता स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जतायी है कि लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है। पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुट गई है।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।