Bihar News: दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित महादेव मंदिर के पास तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसे में 42 वर्षीय मो. अहमद अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 





मृतक जाले हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 





परिजनों ने नो एंट्री के बावजूद शहर में भारी वाहन के प्रवेश पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे छोटा महज चार साल का है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा