राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
13-Nov-2025 06:28 PM
By First Bihar
DARBHAGA: दरभंगा के केवटी प्रखंड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में शिक्षक प्रमोद कुमार सहित दो और शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से ही छात्र विद्यालय से बाहर निकलकर पचाढ़ी चौक पर धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही केवटी, रैयाम, सिमरी थानों की पुलिस, डायल 112 की टीम, एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद छात्र दोबारा विद्यालय लौटे, लेकिन धरना जारी रखा।
छात्रों की मांग है कि प्रमोद कुमार का तबादला रद्द किया जाए। वहीं विद्यालय प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हाल में हुए एक छात्र की मौत मामले में तीनों शिक्षक को अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए कड़े कदम उठाए गए हैं।
डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर स्थिति सामान्य करने के लिए विद्यालय में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन और नवोदय संगठन के अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।