राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
24-Nov-2025 09:35 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद क्राइम कम होगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।
मोतिहारी में मुकेश सहनी के पार्टी के नेता की हत्या कर दी गयी वही पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी। वही दरभंगा में 3.5 लाख रुपये की लूट सीएसपी संचालक से की गयी, अब अपराधियों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मधुबनी में पेट्रोल पंप कर्मी से 8 लाख रुपये लूट लिया। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
पीड़ित अब पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बिहार में मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित कमला पुल के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी से 8 लाख रुपए की लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले को लेकर जयनगर के SDPO राघव दयाल के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।