बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
11-Oct-2025 01:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में एक किशोर की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृत किशोर को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में बंद किया गया था। उसका शव शौचालय में मिला, जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी बाल सुधार गृह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, लेकिन मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है। किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने तुरंत एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का फैसला लिया है। इस जांच में सुधार गृह के कर्मचारियों और चिकित्सकों से पूछताछ की जाएगी। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।