ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar News: डिप्टी CM विजय सिन्हा ने 'माइन्स इंस्पेक्टर' को किया सस्पेंड, DM-SP को दिया यह निर्देश....

Bihar News: अवैध खनन से जुड़े मामलों में सख्ती दिखाते हुए खान एवं भूतत्व विभाग ने दरभंगा के खान निरीक्षक को निलंबित कर दिया है. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और के-लाइसेंस जागरूकता अभियान के निर्देश दिए हैं.

02-Jan-2026 05:39 PM

By Viveka Nand

Bihar News: अवैध खनन से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए खान एवं भूतत्व विभाग ने दरभंगा के खान निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय कार्यों में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए की गई है।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अवैध खनन में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उ‌द्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक दोषियों को कठोर दंड मिले तथा निर्दोष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर मिलीभगत या संरक्षण की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि के-लाइसेंस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्‌द्देश्य से 16 जनवरी को राज्यभर में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से आम नागरिकों, व्यवसायियों एवं संबंधित हितधारकों को वैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित नियमों की जानकारी दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आमजन से अपील की कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना खान एवं भू-तत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर 0612-2215360, 94722 38821, 94731 91437 अथवा 9031035247 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों का उपयोग केवल विधिसम्मत, पारदर्शी एवं जनहित में सुनिश्चित किया जाएगा।