बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Feb-2026 01:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: दरभंगा में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर छात्रों एवं उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर लगभग 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए।
लहेरियासराय स्थित रोज पब्लिक स्कूल एवं सुंदरपुर बेला हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि आज दरभंगा में मौसम खराब रहने के कारण वे कुछ मिनट देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
परीक्षार्थी लगातार गेट खोलने की गुहार लगाते रहे लेकिन परीक्षा केंद्र प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश से इनकार कर दिया। निराश छात्रों ने जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और अंततः वे आज की परीक्षा से वंचित रह गए।
कुशेश्वरस्थान से सुंदरपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र राम कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण वह मात्र 10 मिनट देर से पहुंचे थे, लेकिन फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं जाले से आए परीक्षार्थी राहुल कुमार ने कहा कि वह केवल 5 मिनट लेट हुए थे, बावजूद इसके उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया।
बता दें कि जिले में इंटर परीक्षा के लिए कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 48,994 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 25,986 छात्राएं एवं 23,007 छात्र शामिल हैं। परीक्षा के सफल एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा