बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
29-Jun-2025 02:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: 1 जुलाई 2025 से आकासा एयर मुंबई-दरभंगा-मुंबई रूट पर अपनी नई दैनिक उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट रोजाना मुंबई से दरभंगा और दरभंगा से मुंबई के बीच चलेगी। विमान में कुल 180 इकोनॉमी क्लास सीटें उपलब्ध हैं। शुरूआती किराया करीब 5000 रखा गया है।
अब तक इस रूट पर केवल स्पाइसजेट और इंडिगो की उड़ानें उपलब्ध थीं। आकासा एयर की एंट्री से यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा और इससे कंपनियों के बीच किराया प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 7 जोड़ी उड़ानें संचालित हो रही हैं।
जिसमें दिल्ली के लिए 3 जोड़ी, मुंबई के लिए 2 जोड़ी, कोलकाता और हैदराबाद के लिए 1-1 जोड़ी उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इनमें से 8 उड़ानें इंडिगो, 4 स्पाइसजेट और 1 जोड़ी आकासा एयर की है। दरभंगा के सांसद और एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने आकासा की नई सेवा पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इस रूट पर नई फ्लाइट के लिए प्रयासरत थे।
उन्होंने कहा कि इससे मुंबई के अलावा आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। दरभंगा से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की योजना पर काम जारी है। साथ ही, उन्होंने बताया कि दरभंगा-रांची रूट पर भी जल्द ही सेवा शुरू करने की योजना है और नाइट लैंडिंग की सुविधा भी शीघ्र शुरू होगी।
दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को एयरपोर्ट विस्तार से संबंधित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत की गई जमीन में पड़ने वाली ग्रामीण सड़क के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही, एयरपोर्ट लॉजिस्टिक के लिए अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि का भी सर्वे किया गया।