Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
14-Jan-2022 08:47 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर तेज होने के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को और ज्यादा रफ्तार दी जा रही है। वैक्सीनेशन कैंप के जरिए ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है लेकिन इसी दौरान मुजफ्फरपुर से एक वायरल वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वैक्सीन लगवाने को लेकर बाप और बेटे के बीच भिड़ंत देखने को मिली है।
दरअसल वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड का है। जहां एक बेटा अपने पिता से हाथापाई करते नजर आ रहा है। बेटा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका नहीं लेना चाहता जबकि पिता उसे बार-बार समझा रहा है। पिता के समझाने पर भी जब बेटा नहीं मानता है तो दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। हालांकि बाद में यह जानकारी सामने आई है कि लोगों के समझाने बुझाने पर बेटे ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है।
औराई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक ने बताया है कि कई लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते जिसमें से एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वह युवक भी टीका नहीं लेना चाहता था लेकिन उसे समझाने बुझाने के बाद वैक्सीन लगा दिया गया।