Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा
03-May-2021 07:23 AM
PATNA : पटना जिले के सभी सिविल कोर्ट और अनुमंडलीय कोर्ट में जिला जज प्रशासन ने आगामी 12 मई तक किसी भी मुकदमे की सुनवाई को बंद कर दिया है। किसी के भी कोर्ट परिसर में जाने पर रोक लगा दी गयी है। दोनों गेट पर पुलिस प्रशासन को तैनात कर दिया गया है। बंद की सूचना जिला जज प्रशासन ने जिले के सभी अधिवक्ता संघ को भेज दी है। दरअसल, 22 अप्रैल से ही पटना जिला के सभी कोर्ट न्यायिक कार्य बंद कर दिया गया था। जेल में बंद आरोपित की नियमित जमानत और अग्रिम जमानत समेत किसी भी आपराधिक और सिविल मुकदमों की सुनवाई बंद कर दी गई।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला किया गया है। वहीं दूसरी ओर न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने मोबाइल फोन को ऑन रखने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आपराधिक कांडों में गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजने के लिए कोर्ट द्वारा रिमांड कार्य किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से कई न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट कर्मचारी, अभियोजन पदाधिकारी व वकील पीड़ित हैं। पटना जिला अधिवक्ता संघ के वकीलों द्वारा न्यायिक कार्य से अपने-आप को अलग रखने का निर्णय ल लिया गया है।
कोरोना संक्रमण से एक न्यायिक पदाधिकारी और एक कोर्ट कर्मचारी और एक दर्जन से अधिक बंद वकीलो की मौत हो चुकी है। पटना हाईकोर्ट के सरकारी वकील, विधि को पत्रकार और पटना हाईकोर्ट के कई चर्चित वकीलों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी है। पटना सिविल में कोर्ट में पिछले 22 अप्रैल से सन्नाटा छाया हुआ है। कोर्ट कार्यालय, इजलास और वकालतखाना में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोर्ट के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है।