ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब

Home / bihar / बिहार सरकार को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति, कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए...

बिहार सरकार को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति, कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए मिलेगा पुरस्कार

28-Dec-2020 07:56 AM

PATNA : बिहार सरकार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 30 दिसंबर को 'डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020' से सम्मानित करेंगे. यह सम्मान कोरोना काल में बिहार सरकार द्वारा डिजिटल तरीके से लोगों को सहायता पहुंचाने को लेकर किया जाएगा. 

इस अवार्ड के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों से 6 श्रेणियों में 190 आवेदन किये गए थे. जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग और NIC को 'महामारी श्रेणी' में विजेता चुना गया है. 30 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेगें. 

बिहार के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और अपर सचिव रामचंद्रडू के साथ NIC के शैलेश कुमार श्रीवास्तव व नीरज कुमार तिवारी यह सम्मान ग्रहण करेंगे.

सरकारी विभागों द्वारा आम जनता के लिए तैयार किये गए उत्कृष्ट डिजिटल उत्पाद और सेवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला 'डिजिटल इंडिया अवार्ड' एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है. लॉकडाउन के दौरान बिहार के कई लोग दूसरे राज्यों में फंसे थे. ऐसे में बिहार सरकार ने डिजिटल माध्यमों से लोगों को दूसरे राज्य में सहायता पहुंचाई थी. 

1.मोबाइल ऐप के जरिये बाहर फंसे राज्य के 21 लाख से अधिक लोगों को वित्तीय सहायता दी गई थी.

2. 1.64 करोड़ राशन कार्ड रखने वाले परिवारों को 3 महीने का अग्रिम राशन और 1000 रुपये की वित्तीय सहायता की गई थी.

3. बाहर फंसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग, नई दिल्ली स्थित बिहार भवन एवं बिहार फाउंडेशन, मुंबई में डेडिकेटेड कॉल सेंटर्स की व्यवस्था की गई.