ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / bihar / कोरोना काल के बीच मोदी के कार्यक्रम में आएंगे 25000 लोग, कल चुनावी...

कोरोना काल के बीच मोदी के कार्यक्रम में आएंगे 25000 लोग, कल चुनावी जनसभा में भारी भीड़ जुटाने का प्लान

31-Oct-2020 02:10 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. दूसरे और तीसरे चरण के लिए काफी जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रविवार को छपरा, बगहा, समस्तीपुर और मोतिहारी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. कोरोना काल के बीच मोदी के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने की व्यवस्था की गई है.


प्रधानमंत्री एक नवंबर की सुबह करीब 9 बजे नयी दिल्ली से पटना एयरपोर्ट विशेष विमान से आयेंगे. इसके बाद वह एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से छपरा जायेंगे. यहां 11 बजे सुबह जनसभा को संबोधित करेंगे. एक अंग्रेजी दैनिक अख़बार के मुताबिक कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच छपरा की रैली में तक़रीबन 25000 लोगों की भीड़ जुटाने की व्यवस्था की गई है.


रिपोर्ट के मुताबिक पीएम की सभा को लेकर काफई तैयारी की जा रही है. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG)और सेन्ट्रल सिक्योरिटी एजेंसी (CSA) के साथ सारण जिला प्रशासन की टीम तैयारी में जुटी हुई है. सारण के भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने बताया कि मोदी के कार्यक्रम के लिए VVIP ब्लॉक में 10000 कुर्सियां लगाई गई हैं. वीवीआईपी ब्लॉक में उन्हीं लोगों की एंट्री होगी, जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से पास निर्गत किया जायेगा.


छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब 11:45 बजे समस्तीपुर, करीब 1:30बजे मोतिहारी और दोपहर 3:15 बजे बगहा में जनसभा होगी. बताया जा रहा है कि बगहा-1 प्रखंड के बहुअरवा (चौतरवा) स्थित हरिनगर चीनी मिल के कृषि फार्म में अंतिम सभा करने के बाद वह विशेष हेलीकॉप्टर से सीधे गोरखपुर चले जायेंगे और वहां से विशेष विमान से नयी दिल्ली लौट जायेंगे. पीएम की सभा को लेकर सभी संबंधित स्थानों पर सुरक्षा समेत तमाम व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समस्तीपुर यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं. वे 1 नवंबर की सुबह करीब 12 बजे यहां के जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. शुक्रवार को वायु सेना का हेलीकॉप्टर आसमान में मंडराया.  पीएम के हेलीकॉप्टर के लिए बने हेलीपैड का जायजा लेने के बाद स्थानीय तैयारियों के मूल्यांकन कर फिर लौट गए. उधर, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक  विकास वर्मन  लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. सभा स्थल व शहर के अन्य हिस्सों में तैनात जवान और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं.