ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!

Home / bihar / 'कोरोना बम' को लेकर मोतिहारी जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने बॉर्डर पर बढ़ाई...

'कोरोना बम' को लेकर मोतिहारी जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

11-Apr-2020 11:38 AM

By Awnish

MOTIHARI : कोरोना से अबतक सुरक्षित चम्पारण में महामारी फैलाने की साजिश विदेश की धरती नेपाल से किया जा रहा है। यह साजिश नेपाल के एक कुख्यात तस्कर ने किया है। 'कोरोना बम' के रुप में इन्हें चम्पारण  में प्रवेश कराने की साजिश करने और तैयारी करने की सूचना मिल रही है। इसके बाद जिल प्रशासन अलर्ट मोड में है । बॉर्डर इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गयी है।


गुप्त सूचना के बाद एसएसबी के पनटोका कमांडेन्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार के साथ-साथ चम्पारण के सभी एसपी और डीएम को भेजा है,जिसके बाद से सीमा पर चौकसी को कडी कर दी गयी है।लॉक डाउन के बाद से चम्पारण में प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगी हुई है। जिस कारण सीमा पार नेपाल में सैकडों की संख्या में बिहारी लोग फंसे हैं।जिन्हें पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन की वार्ता के बाद नेपाल में कोरेन्टाइन किया गया है।


इस बावत पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि देश में लॉक डाउन लागू है जिसके तहत केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। नेपाल सीमा से किसी को भी आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। साथ ही खुली सीमा होने के कारण ग्रामीण इलाकों में भी एसएसबी को चौकसी करने को कहा गया है। साथ ही इस चौकसी के लिए रक्सौल और सिकरहना के डीएसपी और एसडीओ को भी सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। 


मालूम हो कि एसएसबी के पनटोका के कमान्डेंट के पत्र ने प्रशासनिक महकमे में हडकम्प सा मचा दिया है। पत्र में कहा गया है कि गुप्तचर एजेंसी की सूचना के अनुसार नेपाल के कुख्यात तस्कर जामिल मुखिया कोरोना बम का प्रयोग कर चम्पारण सहित पूरे देश और राज्य में कोहराम मचाना चाहता है। उसने पचास लोगों की टीम को चम्पारण के रास्ते देश में भेजने की तैयारी कर रखी है। इस सूचना के बाद चम्पारण में हाई अलर्ट किया गया है।