Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
26-Apr-2020 10:00 AM
PATNA : बिहार के अररिया में लॉकडाउन के दौरान पास दिखाने की मांग करने पर होमगार्ड जवान को उठक-बैठक करवाने वाले कृषि पदाधिकारी को नीतीश सरकार ने दंडित करने के बजाए उपकृत कर दिया है। आरोपी अधिकारी मनोज कुमार को सरकार ने जिला कृषि पदाधिकारी से हटाकर कृषि विभाग में उप निदेशक बना दिया है। अब इस पर बिहार में सियासत गरमाने लगी है। आरजेडी ने इस मसले पर बिहार सरकार को घेरा है और सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि वैसे अधिकारियों को जिन्हें सजा दी जानी चाहिए थी वैसे लोगों को प्रमोशन दिया जा रहा है। उन्होनें कहा कि यहीं नीतीश सरकार का सुशासन है। जिसमें सरेआम लॉकडाउन तोड़ने से रोकने वाले होमगार्ड जवान को उठक-बैठक करवाया जाता है लेकिन सरकार कार्रवाई करने के बजाए उन्हें प्रमोशन दे देती है। उन्होनें कहा कि नीतीश सरकार ने एक बेलगाम अधिकारी के सामने घुटने टेक दिए हैं। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग के बीच गलत संदेश जा रहा है। पुलिस विभाग ने तो वहां मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई कर दी लेकिन कृषि अधिकारी महोदय पर कार्रवाई के बजाए उनका प्रमोशन कर दिया गया है। यहीं नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार है जहां दोषी को दंडित करने के बजाए उपकृत किया जाता है।
बता दें कि शनिवार की देर शाम नीतीश सरकार ने अधिसूचना निकाली जिसमें गंभीर आरोपों में घिरे अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को पुरस्कृत कर दिया गया। मनोज कुमार को अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी पद से हटाकर कृषि विभाग में उप निदेशक बना गया है। सरकार ने किशनगंज के जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल प्रसाद साह को अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी का चार्ज दे दिया है।
दरअसल कुछ दिन पहले अररिया की तस्वीरें पूरे देश में वायरल हो गयी थीं। अररिया में अपनी चार पहिये गाड़ी से जा रहे कृषि पदाधिकारी को सड़क पर तैनात पुलिस के जवानों से रोका था। इसके बाद सत्ता मद में बौराये कृषि पदाधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर गाड़ी रोकने वाले चौकीदार से कान पकड़ कर उठक बैठक करवायी थी। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था। एक्शन में आने का दावा कर रहे बिहार डीजीपी ने चौकीदार से बात कर न्याय का भरोसा दिलाया था। वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन बिहार के डीजीपी सारे मामले के मुख्य आरोपी कृषि पदाधिकारी का कुछ नहीं बिगाड़ पाए।