Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा
15-Mar-2021 12:57 PM
BHAGALPUR: एक बार फिर से गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का ठुमका लगाते एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो तेजी से सोश मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाशिवरात्रि का है. नवगछिया में गोपाल गोशाला स्थित जगतपति नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जागरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया था और इस मौके पर आयोजित किए गए जागरण में गोपाल मंडल मंच पर ही ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही मंच पर महिला कलाकार भी नृत्य कर रहीं हैं.
बताया जाता है कि जब महिला कलाकार ने अपनी प्रस्तुति शुरू की तो वे रुक नहीं सकेऔर वह भी मंच पर पहुंचे और महिला कलाकार के साथ ठुमके लगाने लगे.वीडियो में विधायक जी भक्ति गीत पर जमकर ठुमका लगा रहे हैं और एक महिला कलाकार पर रुपये भी उड़ा रहे हैं. अब तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है. विधायक जी 'मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के, आज नैकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के' वाले गीत पर खूब ठुमके लगाए.
बता दें कि विधायक गोपाल मंडल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इससे पहले भी बार-बाला के साथ डांस करते उनका वीडियो सामने आ चुका है. वहीं हाल ही में उन्होंने बांका के बौंसी में जमीन विवाद के दौरान कहा था कि वे पिस्टल से ठोंक देते हैं, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी.