Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
17-Aug-2021 08:34 PM
PATNA: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान से नीतीश कुमार ने जो दो प्रमुख घोषणायें की थीं उसे सरकार ने अमली जामा पहना दिया है। मुख्यमंत्री के दोनों एलानों को मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गयी। अब बिहार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 28 फीसदी मंहगाई भत्ता मिलेगा। वहीं सिविल सेवा की तैयारी करने वाली महिलाओं को सरकार तैयारी के लिए पैसे देगी।
मंहगाई भत्ता बढ़ा
वैसे तो बिहार में ये पहले से ही फार्मूला तय है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का जितना मंहगाई भत्ता बढ़ायेगी बिहार सरकार भी उतना ही बढ़ा कर भत्ता देगी. केंद्र सरकार ने जुलाई में ही अपने कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता को 17 फीसदी से बढ़ा कर 28 फीसदी करने का फैसला लिया था. बिहार सरकार की कैबिनेट ने आज ये फैसला लिया कि राज्य के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों औऱ पारिवारिक पेंशनभोगियों को 17 फीसदी के बदले 28 फीसदी मंहगाई भत्ता मिलेगा. 1 जुलाई के प्रभाव से उन्हें बढा हुआ मंहगाई भत्ता दिया जायेगा.
महिलाओं को सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एलान किया था कि सिविल सेवा की तैयारी करने वाली महिलाओं को सरकार तैयारी करने के लिए मदद देगी. राज्य सरकार अब तक एससी-एसटी और अति पिछड़ा छात्र-छात्राओं को ये मदद देती थी. राज्य कैबिनेट ने मंगलवार यानि आज ये फैसला लिया है कि अब यूपीएससी या बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाली सभी वर्ग की महिलाओं को सरकार आगे की तैयारी के लिए प्रोत्साहन राशि देगी.
राज्य कैबिनेट ने फैसला लिया है कि UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिलाओं को सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. ऐसी महिलाओं को 1 लाख रूपये की मदद दी जायेगी. वहीं बिहार लोक सेवा आयोग यानि BPSC की परीक्षा पास करने वाली महिलाओं को 50 हजार रूपये की मदद दी जायेगी. सरकार ये मदद इसलिए देगी ताकि महिलायें मुख्य परीक्षा औऱ इंटरव्यू के लिए तैयारी कर पायें.