बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Mar-2021 11:07 AM
SARAN: बड़ी खबर छपरा के जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जहां आधी रात को सीनियर बैच के छात्रों ने जूनियर्स बैच के छात्रों के साथ जमकर मारपीट की. इस हमले में दो दर्जन से अधिक छात्रों को चोट आई है. इसके साथ ही सीनियर छात्रों ने जूनियर के हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की है. हॉस्टल की खिड़की, दरवाजे, टॉयलेट को तोड़ दिया है. हालात को बेकाबू देखकर किसी छात्र ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक हालात बेकाबू हो गए थे.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के वर्ष 2018 के बैच और 2019 के बैच के छात्रों में विवाद हुआ था. सीनियर बैच के छात्रों का कहना है कि जूनियर बैच के छात्रों ने एक सीनियर बैच की लड़की के साथ बुरा बर्ताव किया था, इसी बात को लेकर सीनियर छात्र भड़क गए और शुक्रवार की रात 3 दर्जन छात्र जूनियर बैच के छात्रों के हॉस्टल में घुस गए. देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया और सीनियर छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया. जो भी छात्र मिले उन्हें लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल दिया.
घटना के दौरान छात्र इतने उग्र हो गए थे कि वह कॉलेज प्रशासन की भी बात को वह नहीं सुन रहे थे. अभी तक इस मामले में कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि दोनों सत्रों के छात्रों से पूछताछ की जा रही है. उपद्रवी छात्रों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी.