मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Nov-2020 07:55 AM
SARAN: दो लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था. इस दौरान भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. लेकिन इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई. यह घटना गरखा के मोतिराजपुर की है.
घर से बुलाकर 3 को मारी थी गोली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी ने परशुराम राय ने सच्चिदानंद सिंह के घर के बाहर घर के लोगों को बुलाया. जब लोग पहुंचे तो अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में संजय सिंह और नरेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया है. इसके बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.
दोनों मृतक थे चाचा और भतीजा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिन दो लोगों की हत्या की वह रिश्ते में चाचा और भतीजे थे. उनके घर में किसी की शादी होने वाली है. उससे पहले सभी तैयारी में लगे थे. लेकिन इस दौरान ही परशुराम ने घटना को अंजाम दिया, लेकिन लोगों ने आरोपी परशुराम की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी के पास से पुलिस ने राइफल, कारतूस और बम बरामद किया है. गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस गांव में कैंप क रही है, लेकिन घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.