ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / bihar / PM मोदी की सभा में डांस करने लगी कई महिला कार्यकर्ता, कहा.. ‘कुछे...

PM मोदी की सभा में डांस करने लगी कई महिला कार्यकर्ता, कहा.. ‘कुछे दिन के बाकी इंतजार .. NDA के बनीं सरकार सैंयाजी’

01-Nov-2020 03:30 PM

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी आज सबसे पहले छपरा में चुनावी सभा को संबोधित किए. सभा खत्म होने के बाद भोजपुरी गाना बीजेपी का बजाया गया है. यह गाना विशेष रूप से बीजेपी चुनाव को लेकर बनाया गया था. जैसे ही यह गाना बजना शुरू हुआ कि बीजेपी की दर्जनों महिला कार्यकर्ता डांस करने लगी हैं. 


बना था स्पेशल गाना

भोजपुरी में बीजेपी के लिए बनाया गया गाने के बोले भी महिलाओं के केंद्र में रखकर बनाया गया था. गाने के बोले थे ‘कुछे दिन के बाकी इंतजार सैंयाजी.. NDA के बनीं सरकार सैंयाजी’. गाने के बजते ही महिला कार्यकर्ता झूमने लगी हैं. इस दौरान लोग वीडियो बनाने लगे. जिसके बाद तो महिला काफी देर तक डांस करती रही हैं. 


इसी सभा में पीएम ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना

छपरा में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को उनकी भावनाओं को ये लोग कभी समझ नहीं सकते. ये अपने परिवार के लिए पैदा हुए हैं, अपने परिवार के लिए जी रहे हैं. अपने परिवार के लिए ही जूझ रहे हैं. उन्हें न बिहार से कोई लेना देना है और न बिहार की युवा पीढ़ी से कोई लेना देना है. आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं. उनमे से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं. डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. 


यूपी की जनता ने लौटा दिया

पीएम मोदी ने बोला कि 3-4 साल पहले यूपी के चुनाव में भी डबल-डबल युवराज बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे. यूपी की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था. वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गये हैं. यूपी में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आज कोई ऐसा नहीं है. जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो. एनडीए की सरकार ने कोरोना की शुरुआत से ही प्रयास किया है कि वो इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे.