ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / buxar / नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, डुमरांव में उस्ताद बिस्मिल्ला खां के नाम पर...

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, डुमरांव में उस्ताद बिस्मिल्ला खां के नाम पर बनेगा संगीत महाविद्यालय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बक्सर के डुमरांव में उस्ताद बिस्मिल्ला खां के नाम पर संगीत महाविद्यालय खोलने को मंजूरी मिली। इसके लिए 87.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

29-Jan-2026 06:01 PM

By First Bihar

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई। कैबिनेट की बैठक दोनों डिप्टी सीएम के साथ-साथ में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के 31 अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के नाम पर बक्सर जिले के डुमराँव में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। 


बक्सर जिले के डुमरांव में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ के नाम पर संगीत महाविद्यालय खोला जाएगा। पहले इस योजना के लिए 14.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। अब राज्य योजना के तहत कॉलेज के भवन, फर्नीचर, अंदर की सड़क और चारदीवारी के निर्माण के लिए 87.81 करोड़ रुपये की नई प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। इस महाविद्यालय के शुरू होने से राज्य के विद्यार्थियों को संगीत की अलग-अलग विधाओं की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। 


बिस्मिल्ला खां के नाम से बनने वाले संगीत महाविद्यालय के लिए विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या-302, दिनांक-24.02.2025 द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कुल राशि रू० 14,52,15,000 (चौदह करोड़ बावन लाख पन्द्रह हजार रूपये) मात्र की योजना की स्वीकृति रद्द करते हुए राज्य स्कीम अन्तर्गत प्रस्तावित इस संगीत महाविद्यालय के विभिन्न भवनों (फर्नीचर सहित), आंतरिक पथ एवं चाहरदीवारी के निर्माण हेतु कुल रू० 87,81,43,400/-(सत्तासी करोड़ इक्यासी लाख तैंतालीस हजार चार सौ रूपये) मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।