शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
03-Feb-2025 02:53 PM
By First Bihar
buxar crime: आज कल यह देखा जा रहा है कि बर्थडे को खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह का हथकंडा अपनाते हैं। कोई तलवार से केक काटता है तो कोई कट्टा से केक काटकर जन्मदिन को सेलिब्रेट करता है..जबकि केक काटने में चाकू का इस्तेमाल होना चाहिए। लेकिन अपने बर्थडे को खास बनाने के चक्कर में ऐसा किया जाता है और रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड वायरल होने के लिए किया जाता है। लेकिन कभी-कभी अपने इस रवैय्ये को लेकर लोग भारी मुसीबत में पड़ जाते हैं। एक युवक को कट्टा से केक काटना भारी पड़ गया। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा करना उसके लिए परेशानी का सबब बन जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। अब वो अपनी गलती पर आंसू बहा रहा है।
दरअसल मामला बिहार के बक्सर का है जहां इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पिथनी गांव में कट्टा से केक काटने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने युवक को धड़ दबोचा। कल तक कोई बोलतई रे कहने वाला युवक आज जेल की हवा खा रहा है। वायरल वीडियो में युवक का साथी भी फायरिंग करते नजर आ रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बाइक पर केक रखकर कट्टा से केट काटने का और हथियार चमकाकर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है एक सफेद कलर की अपाचे बाइक पर केक रखकर युवक देसी कट्टा से केक को तीन चार बार काट रहा है। इसके बाद हथियार लहराते हुए फायरिंग करने लगा। फिर उसका दोस्त भी उसके हाथ से कट्टा लेकर फायरिंग करने लगा। कट्टा से केक काटने वाले और फायरिंग करने वाले युवक का नाम गणेश साह है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिचया है। जबकि उसके साथी की पहचान हकीमपुर निवासी कीनू चौहान के रूप में हुई है जो मौके से फरार हो गया है। कीनू और उसके एक और साथी पिथनी के रहने वाले सुजीत मिश्रा की तलाश जारी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही गणेश साह को जेल भेजा गया है।