शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
08-May-2025 12:55 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कमर कस ली है। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को सिक्स लेन बनाने का फैसला हुआ है, और इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट जल्द तैयार होगी। साथ ही, पांच अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट्स की फोरलेनिंग के लिए टेंडर जल्द जारी होंगे। ये जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से 7 मई 2025 को दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद दी है।
नितिन नवीन ने बताया कि बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, जो 350 किलोमीटर लंबा होगा, अब सिक्स लेन का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट होगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के 11 जिलों को जोड़ेगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लिंक होकर दिल्ली तक यात्रा को आसान बनाएगा। अभी बक्सर से भागलपुर का सफर 380 किमी का है और 9 घंटे लगते हैं, लेकिन सिक्स लेन बनने के बाद यह महज 4 घंटे में पूरा होगा। DPR तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है, और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
बैठक में नितिन गडकरी ने बिहार की कई लंबित NH परियोजनाओं को हरी झंडी दी। पांच प्रमुख प्रोजेक्ट्स की फोरलेनिंग के लिए टेंडर जल्द जारी होंगे, जिनमें शामिल हैं:
NH-322: पीएम पैकेज 2015 के तहत सड़क का चौड़ीकरण।
NH-333A: बिहार के प्रमुख रूट पर फोरलेनिंग।
NH-1335: भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी।
पटना रिंग रोड: फोर और सिक्स लेन में अपग्रेड।
दीदारगंज-सरीस्ताबाद एलिवेटेड रोड: पटना में ट्रैफिक जाम से राहत।
नितिन गडकरी ने NHAI को इन प्रोजेक्ट्स के टेंडर जल्द जारी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 को भी जल्द मंजूरी का आश्वासन मिला। इसके अलावा बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। गडकरी ने बिहार की सड़कों के लिए केंद्र के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया है। कुछ अन्य योजनाओं की DPR भी तैयार की जा रही है, जिनमें गंगा पर बक्सर में दो लेन वाला नया पुल शामिल है, पटना-गया-डोभी रोड को सिक्स लेन करने पर भी विचार हुआ है।