शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
18-Feb-2025 11:15 AM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले में आज यानी मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो ने अल्टो कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अल्टो कार सवार एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। अल्टो कार सवार सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह मामला घटना बक्सर जिले के चौसा गोला के पास सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोग मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम ने सभी को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।
इस घटना में मृतक की पहचान छपरा के रहने वाले धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मृतक की पत्नी नीतू देवी, अशोक सिंह, रविंद्र नाथ पांडेय और उनकी पत्नी उषा देवी शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह में चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। अब मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उनकी पत्नी की स्थिति काफी नाजुक है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
इधरआज सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में भी महाकुंभ से लौट रही कार की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।