ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / bihar / बोचहां सीट का फैसला आज, 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

बोचहां सीट का फैसला आज, 8 बजे से होगी वोटों की गिनती

16-Apr-2022 07:16 AM

MUZAFFARPUR : बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आज आ जाएगा. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. इसके लिए सुरक्षा- व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती की है. वहीं सभी जगहों पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है. कुल 13 प्रत्याशियों ने इस से चुनाव लड़ा था. काउंटिंग 14 टेबल पर होगी. आरडीएस कॉलेज में इसको लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है.


कुल 13 प्रत्याशियों की सूची जिन्होंने लड़ा था चुनाव

  1. बेबी कुमारी - बीजेपी
  2. अमर कुमार पासवान - आरजेडी
  3. गीता कुमारी – वीआईपी
  4. तरुण चौधरी - कांग्रेस
  5. रिंकू देवी – एआईएमआईएम
  6. जय मंगल राम - राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  7. विजय कुमार राम - युवा क्रांतिकारी पार्टी
  8. राजगीर पासवान - बज्जिकांचल विकास पार्टी
  9. राहुल कुमार - समता पार्टी
  10. रामविनय दास - निर्दलीय
  11. विजय कुमार चौधरी - निर्दलीय
  12. नरेश कुमार - निर्दलीय
  13. राजेश कुमार - निर्दलीय


वीआईपी की उम्मीदवार डॉक्टर गीता यहां से नौ बार विधायक रहे रमई राम की बेटी हैं. बीजेपी, आरजेडी और वीआईपी की अपनी-अपनी ताकत है. ऐसे में सबके बीच कांटे की टक्कर है. बता दें कि बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि वीआईपी के विधायक रहे मुसाफिर पासवान का निधन हो गया था. 2020 विधानसभा चुनाव में बोचहां सीट पर एनडीए से वीआईपी लड़ी थी.


बता दें कि बीते मंगलवार को बोचहां विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था. इसमें कुल 59.20 प्रतिशत मतदान हुआ था. साल 2020 में इस सीट पर 65.19 प्रतिशत मतदान हुआ था. कुल मिलाकर इस बार चुनाव शांतिपूर्ण रहा था. मंगलवार को 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था जिसकी गिनती आज होगी.