Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
12-Apr-2022 11:19 AM
PATNA : बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान का काम लगातार जारी है. बोचा में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ था और एक 11:00 बजे तक के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक वहां 24.70 फ़ीसदी मतदान हो चुका है. बोचहां में सुबह से ही मतदाताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी तादाद में युवा और महिलाएं मतदान के लिए घरों से बाहर निकले हैं. वोटिंग का मिजाज देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला है.
शुरुआती 2 घंटे में दो जहां के अंदर एक 11 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी यानी 9:00 बजे तक के 11 फ़ीसदी मतदान हो चुका था लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 24 फ़ीसदी से ऊपर चला गया है. बोचहां में युवा और महिला वोटरों को निर्णायक माना जा रहा है. बोचहां विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की जेंडरवार बात करें तो महिला वोटरों की संख्या भी अच्छी है. कुल महिला वोटर 137575 हैं। हाल के वर्षों में देखा गया है कि महिला वोटर काफी मुखर होकर मतदान करती हैं. 47 फीसदी महिला मतदाताओं का भी अहम रोल होगा. बोचहां विधानसभा में कुल 70 वोटर ऐसे हैं जो सौ साल से ज्यादा उम्र के हैं. इसके अलावा 40 साल से लेकर 100 साल तक के कुल मतदाताओं की संख्या 139784 है. इस चुनाव में राजनीतिक दलों की सभा में भी महिला और युवा मतदाताओं की भीड़ ही अधिक देखी गई.
चुनाव मैदान में कुल 13 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी, आरजेडी के अमर पासवान और वीआईपी की गीता कुमारी के बीच माना जा रहा है. एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने प्रचार किया है. जबकि तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रखी थी.
शाम 6:00 बजे तक मतदान का समय रखा गया है अगर 6:00 बजे कोई मतदाता मतदान के लिए कतार में खड़ा रहता है तो उसे वोटिंग का अधिकार मिलेगा. बोचहां में कुल 2 लाख 90 हजार 764 वोटर अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं, जिसमें 1 लाख 53 हजार 78 पुरुष जबकि 1 लाख 37 हजार 682 महिला एवं 4 अन्य शामिल है. बोचहां क्षेत्र में कुल 350 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कि मूल 285 है, जबकि 65 सहयोगी मतदान केंद्र है.