Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
04-Nov-2025 09:53 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल के सहार थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पियरों गांव निवासी मोहम्मद समी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद समी भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीजेपी उम्मीदवार के प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी इसी दौरान पीछे से आ रही चुनाव प्रचार की गाड़ी ने रौंद दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तुरंत अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही पियरों गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जबकि पुलिस का कहना है कि वे पूरी घटना की जांच कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।