बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Mar-2021 01:09 PM
PATNA : बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है कि बिहार विधान सभा में किसी उत्साही युवा विधायक ने पुलिस विधेयक को फाड़ कर फेंक दिया है.
पहले तो विधेयकों को फाड़ने का सिलसिला राहुल गांधी जी ने लोकसभा से शुरू किया था, जो लोकतंत्र की बात आजकल बहुत कर रहे हैं. लेकिन, शायद उनको पता नहीं है कि लोकतंत्र का मूल तत्व है, वह संविधान से ही आता है, और विधेयक को फाड़ना संविधान का घोर अपमान है.
जो संविधान का अपमान करेंगे, वही लोकतंत्र के रक्षा की बात भी करेंगे, यह उचित नहीं है. बिहार के सभी राजनीतिज्ञ प्रबुद्ध हैं, ज्यादा जानकार है, काफी समझदार भी है. उन्हें तो कम से कम राहुल गांधी जी जैसे अपरिपक्वता का प्रदर्शन नहीं ही करना चाहिए. मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि ऐसी घटिया काम वे न करें जिससे कि वो खुद, उनका दल और बिहार का नाम बदनाम हो.