Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
27-Nov-2019 08:46 AM
PATNA: राजधानी पटना के लोगों को अब बिस्कोमान भवन में सस्ता प्याज नहीं मिल पाएगा. गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के पास अब सस्ते प्याज की बिक्री नहीं होगी. बिस्कोमान भवन के बाहर लोगों की उमड़ने वाली भीड़ से लॉ एंड ऑर्डर में परेशानी हो सकती है, जिहाजा प्रशासन ने यहां सस्ते प्याज की बिक्री पर रोक लगा दी है.
बिस्कोमान के अध्यक्ष ने बताया कि सदर एसडीओ ने इस बारे में संस्था को फोन किया था. उन्होंने डीएम का हवाला देते हुए कहा कि बिस्कोमान के नीचे सस्ता प्याज लेने के लिए हजारों की भीड़ लगती है, लिहाजा इससे लॉ एंड ऑर्डर में परेशानी हो सकती है. जिसके कारण बिस्कोमान में सस्ता प्याज बेचने पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन के आदेश के बाद बिस्कोमान भवन के नीचे लगाये गये सस्ते प्याज के 30 काउंटर बंद कर दिये गये हैं. हालांकि इसे बंद करने के लिए प्रशासन ने कोई लिखित आदेश नहीं जारी किया है.
आपको बता दें कि पटना के बाजारों में अभी भी प्याज की कीमत 80 रुपये किलो है. बिस्कोमान में सस्ते प्याज की बिक्री भले बंद हो गई हो लेकिन अभी भी पटना के कई इलाकों में प्रशासन की ओर से सस्ते प्याज का काउंटर लगाया गया है. श्रीकृष्णापुरी चिल्ड्रेन पार्क, इको पार्क, पटना जू समेत कई इलाकों में प्रशासन की ओर से सस्ते प्याज बेचे जा रहे हैं. प्रशासन की तरफ से 35 किलो रुपये प्याज बेची जा रही है