ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / bihar / बीमारी का बहाना बना एंबुलेंस में दिल्ली से सुपौल पहुंचा दो परिवार, मुहल्ले...

बीमारी का बहाना बना एंबुलेंस में दिल्ली से सुपौल पहुंचा दो परिवार, मुहल्ले वालों ने पुलिस को बुलाया

26-Apr-2020 11:25 AM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL : घर आने की बेचैनी इतनी की बीमारी का बहाना बनाया और पूरा परिवार सवार हो गया एंबुलेंस पर। दिल्ली से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर त्रिवेणीगंज अपने घर पहुंच गया । लेकिन परिवारवालों की होशियारी यहां भारी पड़ गयी। मुहल्लेवालों को पता चला तो पुलिस को फोन कर दिया। अब पुलिस ने पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन कर दिया है। 


पूरा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज से जुड़ा हुआ है। यहां का रहने वाले दो परिवार दिल्ली के सफदरगंज से एंबुलेंस के जरिए त्रिवेणीगंज पहुंच गए। लेकिन वहां जब पड़ोसियों की इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने जांच के बाद परिवार वाले को होम कोरेंटाइन कर दिया है । 


दिल्ली के सफदरगंज से चले एंबुलेंस में सुपौल के त्रिवेणीगंज और मधेपुरा के मीरगंज के रहने वाले दो परिवार थे जो बीमारी का बहाना बनाकर हरियाणा के एक एंबुलेंस का सहारा लेकर दिल्ली से  त्रिवेणीगंज पहुंच गए।  रात में जैसे ही ये लोग अपने घर पहुंचे तो पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दे दी पुलिस ने परिवार को ले जाकर अस्पताल में जांच करवाया और उसके बाद लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले एम्बुलेंस को  पुलिस ने छोड़ दिया ।  


एंबुलेंसकर्मी ने बताया कि वो दिल्ली से चला है और भाड़े के लिए ये काम कर रहा है।वहीं त्रिवेणीगंज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आरपी सिन्हा का कहना है कि देर रात पुलिस 7 लोगों को लेकर आई थी जिसकी जांच की गई है लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन  कोरोना महामारी के संकट के बीच लॉकडाउन का  उल्लंघन और पुलिस की लापरवाही घातक भी साबित हो सकती है